श्री अनाथ गोशाला में लगाई सवामणी
नारनौल | जोधपुरराजस्थान निवासी महेंद्रसिंह ने श्री अनाथ गौशाला में गोमाता का पूजन कर सवामणी की। पं. आनंद भारद्वाज ने अपनी नेक कमाई से दूर जोधपुर से गोमाता की सवामणी लगवाई और गऊओं को मीठा दलिया खिलाकर उनका पूजन भी करवाया। इस अवसर पर गौशाला के प्रधान आकाश यादव, उपप्रधान हरिराम यादव, रघुबीर भोलेनाथ, राजबीर फौजी, रामसिंह सुभाष मौजूद थे।