- Hindi News
- ट्रांसफार्मर को घसीट ले गया ट्रक, चार घंटे बिजली ठप
ट्रांसफार्मर को घसीट ले गया ट्रक, चार घंटे बिजली ठप
महेंद्रगढ़रोड पर गेटवेल अस्पताल के निकट शनिवार एक ओवर लोड ट्रक काफी ऊंचाई पर मुख्य सड़क को क्राॅस कर रही केबल को उलझा कर काफी दूर तक खींच ले गया। इससे बिजली विभाग के तीन पोल टूट गए तथा एक ट्रांसफार्मर नीचे गिर गया। सौभाग्य रहा कि इस दौरान बिजली के इन पोल के निकट कोई व्यक्ति नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। इस घटना से गेटवेल अस्पताल आसपास के क्षेत्र की बिजली सप्लाई प्रभावित हुई, वहीं बिजली विभाग को हजारों रुपए का नुकसान हो गया। पुलिस विभाग ने इस संदर्भ में सिटी थाने में ट्रक चालक के खिलाफ रपट दर्ज करवाई है।
तीनखंभे टूटे, सड़क से हटाया ट्रांसफार्मर
शनिवारसुबह करीब 6 बजे काफी ऊंचाई तक सामान से भरा एक ट्रक महेंद्रगढ़ की तरफ से नारनौल रहा था। अभी तक गेटवेल अस्पताल के निकट ही पहुंचा था कि सड़क को क्राॅस कर गेटवेल अस्पताल में जा रही बिजली की केबल ट्रक में उलझ गई। ट्रक चालक इस ओर कोई ध्यान देते हुए केबल को खिंचता चला गया। खिंचाव के चलते वहां लगे बिजली के तीन पोल टूट गए तथा एक ट्रांसफार्मर जमीन पर गिर गया। इससे गेटवेल अस्पताल आसपास के क्षेत्र की बिजली सप्लाई बाधित हो गई। सूचना मिलने पर बिजली कर्मचारियों ने सप्लाई बंद करवा मौके पर पहुंच पोल ट्रांसफार्मर को सड़क से हटवा कर एक तरफ किया। करीब चार-पांच घंटे तक कड़ी मशक्त कर बिजली कर्मचारियों ने बिजली सप्लाई चालू की।
निगमको नुकसान : बिजलीविभाग के जेई अशोक सैनी ने बताया कि चालक की लापरवाही से तीन पोल टूट गए तथा ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हो गया। इतना ही नहीं मीटर, केबल अन्य उपकरणों समेत विभाग को करीब 2 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में सिटी थाना में ट्रक चालक के खिलाफ रपट दर्ज करवाई गई है।
नारनौल . महेन्द्रगढरोड पर टूटे पड़े खंभे और ट्रांसफार्मर।