- Hindi News
- ढाणी बाठोठा मोड़ पर ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौत
ढाणी बाठोठा मोड़ पर ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौत
नांगलचौधरी रोड पर ढाणी बाठोठा मोड़ के निकट शुक्रवार रात्रि ट्रक की चपेट में आने से एक 28 वर्षीय बाइक सवार की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शनिवार को मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद नारनौल के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने इस संदर्भ में मृतक के परिजनों के बयान पर दुर्घटना के आरोप में फरार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
रामपुरामें कुआं पूजन कार्यक्रम से लौटते समय हादसा
प्राप्तजानकारी के अनुसार शहर के मोहल्ला पुरानी मंडी निवासी राजकुमार (25) शुक्रवार देर शाम बाइक से अपनी रिश्तेदारी में कुआं पूजन कार्यक्रम में सरीक होने गांव रामपुरा गया था। वापस लौटते समय करीब रात्रि 10 बजे ढाणी बाठोठा मोड के निकट विपरीत दिशा से रहा एक ट्रक टक्कर मार कर फरार हो गया। दुर्घटना के बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों ने उसे तुरंत उपचार के लिए नारनौल के सिविल अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों ने पुलिस को दिए अपने बताया कि राजकुमार शुक्रवार देर शाम बाइक से अपनी रिश्तेदारी में गांव रामपुरा में आयोजित कुआं पूजन कार्यक्रम में भाग लेने के लिए गया था। इस दौरान रास्ते में यह दुर्घटना हो गई।
सड़क हादसे में तीन महिला घायल
नांगलचौधरी|नांगल कालियाके नजदीक सड़क दुर्घटना में तीन महिला घायल हो गई। ग्रामीणों द्वारा पीडि़ताओं को सीएचसी में भर्ती करवाया गया। जहां प्राथमिक उपचार देकर चिकित्सकों ने रैफर कर दिया। जानकारी के मुताबिक नांगल कालिया निवासी लालीदेवी,भागमति,लाली प|ी रतनलाल घास लेने खेत में जा रही थी। इसी दौरान अनियंत्रित ट्रक ने तीनों महिलाओं को टक्कर मार दी। वारदात के बाद आरोपी ट्रक भागने में कामयाब हो गया। जबकि दूसरा वाहन गड्ढों में फिसलकर पेड़ से टकरा गया।