पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्यार्थियों ने ताइक्वांडो में झटके चार मैडल

विद्यार्थियों ने ताइक्वांडो में झटके चार मैडल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विद्यार्थियों ने ताइक्वांडो में झटके चार मैडल

भास्कर न्यूज| महेंद्रगढ़

ग्लैक्सीस्कूल के विद्यार्थियों ने नारनौल के सुभाष स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान ताइक्वांडो प्रतिस्पर्धा में चार मैडल प्राप्त किए। विद्यालय के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर शनिवार को प्राचार्य सतीश यादव ने उन्हें विद्यालय प्रशासन की ओर से सम्मानित किया।

ताइक्वांडो प्रतिस्पर्धा में बेहतर प्रदर्शन करते हुए अलग-अलग भार वर्गों में चार मैडल प्राप्त किए। छात्र हरीश ने 27-29 किलो भार वर्ग में सिल्वर मैडल, नवीन ने 29-32 किलो भार वर्ग में सिल्वर मैडल जतिन ने कांस्य तथा सुलेख ने 38-41 किलो भार वर्ग में कांस्य मैडल प्राप्त किया। इस अवसर पर स्कूल का समस्त स्टॉफ मौजूद था।