पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धर्म जागृति के लिए जागरूक होना जरूरी : धर्मशरण महाराज

धर्म जागृति के लिए जागरूक होना जरूरी : धर्मशरण महाराज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सलामपुरायुवा संगठन की ओर से चल आध्यात्मिक प्रवचन कृष्ण कथा गोपाल सहस्त्र महायज्ञ में शनिवार मंदिर परिसर में महायज्ञ हुआ। इसमें मुख्य यजमानों से यज्ञ आचार्य परमानंद महाराज की अगुवाई में पंडि़त मुरारीलाल ने आहुति डलवाई। इस महायज्ञ में धर्मपाल पटवारी, दर्शनलाल शर्मा, शेरसिंह सैनी, हुकुमचंद, गोपाल सैनी नरेश कुमार मुख्य यजमान थे। यज्ञ धर्मशरण महाराज की उपस्थित में सुबह 8 से 10 बजे तक चला।

इसके पश्चात कथा आरंभ हुई। इसमें धर्मशरण महाराज ने कहा कि जब तक हर नागरिक जागरूक नहीं होगा, तब तक धर्म में जागृति नहीं सकती। धर्म में जागृति लाने के लिए हम सब युवा और हर भक्त को सावधान रहना पड़ेगा। हमारे धर्म की रक्षा करना ही हमारा धर्म है। सब को मिलकर हर भक्त के मन में जागृति लानी होगी, तभी धर्म की रक्षा हो सकती है। धर्म ही हमारी संस्कृति है, जिसको हमें बचाना होगा। हम जागृति वाले कार्य नहीं कर रहे है और ना ही गऊ, ब्राह्मण साधु की रक्षा नहीं करेंगे, तब तक हमारी श्रद्धा और विश्वास में बढ़ोतरी नहंी होगी। इंसान का मन ही भगवान है। बाबा ने युवा संगठन को जागृति देकर इस धर्म सम्मेलन को आगे बढ़ाया। मौके पर प्रधान सुभाषचंद, धर्मपाल, पप्पू आढ़ती, रामजीलाल, श्रीराम, बिहारीलाल, नत्थुराम, बनवारीलाल, चेतन, गोदाराम, अश्विनी, महेश, गौरव अमित मौजूद थे।

नारनौल. मोहल्लसलामपुरा में कृष्ण कथा के दौरान कथा सुनते श्रद्धालु।