पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निर्वाचन अधिकारी ने पुलिस को दी हिदायत

निर्वाचन अधिकारी ने पुलिस को दी हिदायत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नारनौलविधानसभा के निर्वाचन अधिकारी कैप्टन मनोज कुमार ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे शहर के सभा होटल, धर्मशाला समारोह स्थल पर होने वाली गतिविधियों पर प्रतिदिन कड़ी नजर रखें। इन स्थानों पर किसी प्रकार की राजनीतिक गतिविधियां या बैठक होने पाएं। ऐसा हुआ तो संबंधित मालिकों व्यक्तियों पर कानूनी कार्रवाई की जाए।

निर्धारित स्थान पर ही हों सभाएं

पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि शहर में विधानसभा चुनाव की सभाओं के लिए स्थान निर्धारित हैं। इनके अलावा कहीं भी किसी भी प्रकार की सभाएं बैठक नहीं की जा सकती। अगर कोई भी राजनैतिक दल प्रत्याशी किसी अन्य स्थान पर सभाएं करता है, तो उसके विरुद्ध प्रशासनिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

एसडीएम का कहना था कि इस बात पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है कि कोई भी दल या उम्मीदवार छद्म नाम से कोई भी मीटिंग करता है, तो उस की पहचान करके उसके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी। इसीलिए पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि वे सभी होटलों धर्मशालाओं में प्रतिदिन निरीक्षण करके सुनिश्चित करेंगे कि कोई अवांछित बाहरी व्यक्ति या असामाजिक तत्व वहां रुके हुए हो। यदि ऐसा पाया जाए तो उन्हें तुरंत इलाके से बाहर करें। यदि कोई ऐसे व्यक्ति चुनावी गड़बड़ी में लिप्त पाए गए तो होटल, धर्मशाला संचालकों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

भास्कर न्यूज|नारनौल

फेस्टीवलसीजन शुरू होते ही जहां अक्टूबर माह में 13 दिन त्योहार के चलते अवकाश में व्यतीत होंगे, वहीं ये अवकाश सरकारी कर्मचारियों, विशेषकर विभागीय अधिकारियों पर भारी पड़ेंगे। 15 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के कारण ऐसे अधिकारियों के मुख्यालय छोड़ने पर रोक रहेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अतुल कुमार ने सभी जिलाधिकारियों को 15 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए अपना मुख्यालय छोड़ने के आदेश जारी किए हैं। उनकी ओर से जारी आदेशों के तहत अगर विशेष परिस्थितियों में मुख्यालय छोड़ना पड़े तो इसके लिए उपायुक्त की अनुमति लिखित में अत्यंत अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि अगर कोई अधिकारी बिना सूचना के मुख्यालय छोड़ता है तो उसके विरुद्ध चुनाव प्रक्रिया के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को सख्त आदेश दिए कि चुनावों से संबंधित किसी भी प्रकार दस्तावेज क