पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर को गंदा करेंगे, होने देंगे

शहर को गंदा करेंगे, होने देंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हमशपथ लेते हैं कि आज के बाद अपने आस-पडो़स को साफ रखेंगे। तो कहीं भी कूडा डालेंगे, ही किसी ओर को ऐसा करने देंगे।

शनिवार सुबह हरियाणा पब्लिक स्कूल के हजारों बच्चों के साथ शहर के लोगों ने नगर को साफ-सुथरा बनाए रखने की शपथ ली। सामूहिक पीटी शो के बाद एसपी बलबीर सिंह ने इन विद्यार्थिर्यों की जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वच्छता संबंधित जानकारी देते हुए सबसे अपने शहर को स्वच्छ हरित बनाए रखने की अपील भी की। एसपी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में इस अभियान की शुरुआत की है। आम आदमी को इससे जुडना चाहिए। तभी हमारे देश प्रदेश का गौरव बढ़ेगा।

आईटीआईग्राउंड से शुरू हुई स्वच्छता रैली : एचपीएसस्कूल रोटरी क्लब नारनौल सिटी के नेतृत्व में आईटीआई ग्राउंड से शुरू हुई यह स्वच्छता रैली महावीर चौक, पुल बाजार, आजाद चौक, महता चौक जल महल होते हुए स्कूल ग्राउंड मे पहंचकर समाप्त हुई। रैली के दौरान सभी बच्चों ने शहरवासियों को स्लोगनों के माध्यम से अपने आस-पास शहर मे स्वच्छता सफाई रखने का संदेश दिया। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन कमेटी से अनुज गुप्ता, रश्मि सचदेवा, हितेश वर्मा, प्राचार्य राम प्रकाश चेची, उप-प्राचार्य ब्रदर सहाय समस्त स्कूल स्टॉफ उपस्थित था। इस रैली में रोटरी क्लब नारनौल के सदस्यों के साथ-साथ मुथुट फाइनेंस, एपलटैक कंप्यूटर सेंटर के सदस्यों ने भाग लिया।

नारनौल . शहरमें स्वच्छता रैली निकालते एचपीएस स्कूल के विद्यार्थी।

जागरुकता