बिजली उपभोक्ता शिकायत निवारण बैठक 16 को
नारनौल|दक्षिण हरियाणाबिजली वितरण निगम की उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम (सीजीआरएफ) द्वारा हरियाणा बिजली विनियामक आयोग के दिशा-निर्देशानुसार उपभोक्ताओं की सुनवाई के लिए 16 दिसंबर को ऑप्रेशन सर्कल कार्यालय परिसर, नारनौल में बैठक आयोजित की जाएगी। निगम के प्रवक्ता ने बताया कि सीजीआरएफ द्वारा सुनवाई के लिए सभी तरह की शिकायतें जैसे बिलिंग समस्या, वोल्टेज शिकायत, मीटरों से बन्धित शिकायत, बिजली आपूर्ति कटवाने पुन: जुड़वाने संबंधी, बिजली आपूर्ति में बाधाएं बंद होना, दक्षता, सुरक्षा, विश्वसनीयता, हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग के आदेशों की अनुपालना करने बन्धी शिकायतों की सुनवाई की जाएगी। प्रार्थी द्वारा किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।