ओवरलोड वाहनों पर शिकंजा, 25 जब्त
नारनौल|आम जनताकी परेशानी को देखते हुए प्रबंधक थाना यातायात नारनौल ने ओवरलोड वाहनों पर शिकंजा कसते हुए 25 ओवर लोड डंपरों को जब्त किया है।
एसपी बलबीर सिंह ने बताया कि शहर में जाम की समस्या में काफी कमी आई है तथा ओवर लोड वाहनों में भी काफी कमी आई है। उन्होंने बताया कि जनता की सुरक्षा के लिए दोपहिया वाहनों पर बिना हेलमेट पहने हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर चालान किए गए है तथा वाहन चालकों को सड़क नियमों के बारे में जानकारी दी गई।