पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सैनी समाज ने किया प्रतिभाओं का सम्मान

सैनी समाज ने किया प्रतिभाओं का सम्मान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सैनीसमाज के तत्वावधान में शनिवार को रेवाड़ी रोड स्थित सैनी सभा प्रांगण में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

इस मौके पर प्रदेश सरकार द्वारा एडवोकेट देवेंद्र सैनी को अतिरिक्त महाअधिवक्ता नियुक्त करने पर उन्हें स्मृति चिन्ह के तौर पर महात्मा ज्योतिबा फूले प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फूले की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर एडवोकेट देवेंद्र सैनी ने अपनी धर्मप|ी के साथ महात्मा ज्योतिबा फूले सावित्री बाई फूले की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

जीवनमें अभिमान को हावी होने दें

देवेंद्रसैनी ने उपस्थित लोगों से नारनौल कोर्ट में अपनी शुरुआती प्रैक्टिस के संस्करण सांझा किए। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की शाखाओं में खेल खेलते-खेलते इस मुकाम पर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि वह कभी भी अपने जीवन में पद के अभिमान को हावी नहीं होने देंगे। समाज के लोगों के लिए उनके दरवाजे हमेशा खुले रहेंगे। समाज के हित में उससे जो अच्छे से अच्छा बन पड़ेगा, उसे करने का प्रयास करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सैनी सभा के प्रधान जयप्रकाश सैनी ने कहा कि देवेंद्र सैनी एक कर्तव्यनिष्ठ एवं ईमानदार व्यक्तित्व के धनी हैं। इस होनहार व्यक्ति ने यह उपलब्धि हासिल कर सैनी समाज का नाम रोशन किया है। जो सैनी समाज के लिए बड़े गौरव की बात है। इस अवसर पर सैनी सभा के महासचिव एडवोकेट नरेंद्र सिंह, सैनी सभा के पूर्व प्रधान सूबेदार पुरुषोत्तम सैनी, राम सिंह सैनी, मास्टर पुरुषोत्तम आर्य, शुभराम सैनी, रामजीलाल, बीरेंद्र सिंह, श्यामलाल, मुंशीराम, र|लाल, भीम सिंह, चितरूराम, बलवंत सिंह, बलबीर सिंह, दौलतराम, ओमप्रकाश, दयानंद, सैनी स्कूल के प्राचार्य नेतराम सैनी, अतर सिंह, राजेंद्र, जयसिंह, मोहर सिंह, बाबू दयानंद, हुकुमचंद, नवरंगलाल, कैलाशचंद एडवोकेट, रमेश, नीरज, शशी किरण कौशल्या देवी समेत समाज से सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित थे। मंच संचालन सैनी सभा के सचिव सतीश सैनी ने किया।

नारनौल. देवेन्द्रसैनी का सम्मान करते सैनी सभा के पदाधिकारी