- Hindi News
- पोस्टर मेकिंग से दिया भ्रूण हत्या रोकने का संदेश
पोस्टर मेकिंग से दिया भ्रूण हत्या रोकने का संदेश
स्पर्धा में छात्रों ने दिखाया कौशल
सामाजिकसंस्था सखी सेवा समिति, नारनौल के तत्वावधान में शनिवार को मोहल्ला चांदुवाड़ा स्थित समिति कार्यालय में कन्या भ्रूण हत्या महापाप है विषय पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में 20 प्रतिभागियों ने भाग लेकर कागज पर चित्रों के माध्यम से कन्या भ्रूण हत्या पर मार्मिक चित्र उकेर कर समाज को कन्या भू्रण हत्या की रोकथाम का संदेश दिया।
गिरतेलिंगानुपात पर चिंता जताई
पोस्टरमेकिंग प्रतियोगिता में दीपिका ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर प्रथम स्थान हासिल किया। पूजा को द्वितीय स्थान मिला तो सपना को तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए समिति की प्रभारी सुरेश कुमारी ने कहा कि महिलाओं के बिना समाज अधूरा है। देश प्रदेश में लगातार गिर रहा लिंगानुपात चिंता का विषय है। इसलिए समाज के बुद्घिजीवी वर्ग को आगे आकर कन्या भ्रूण हत्या पर लोगों को जागरूक करना होगा। मंच संचालन कुमारी रेणु वर्मा ने किया। इस अवसर पर रेणु, कुमकुम, सुनीता तथा एकता आदि उपस्थित थी।
सीएल पब्लिक स्कूल में आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेते विधार्थी
नारनौल. कन्याभ्रूण हत्या पर पेंटिंग बनाते नन्हें-मुन्ने बच्चे