पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्यार्थियों ने लिया जल संरक्षण एवं स्वच्छता का संकल्प, रैली निकाली

विद्यार्थियों ने लिया जल संरक्षण एवं स्वच्छता का संकल्प, रैली निकाली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जनस्वास्थ्यविभाग की ओर से गांव दुबलाना रघुनाथपुरा में आयोजित जल संरक्षण एवं स्वच्छता कार्यक्रम में लोगों ने गांव को साफ रखने तथा जल को व्यर्थ बहने देने की शपथ ली। इस अवसर पर एमडी विद्या निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने रैली भी निकाली।

घर में अवश्य बनवाएं शौचालय

विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने हाथों में बैनर-पट्टी लेकर लोगों को जल संरक्षण, शौचालय निर्माण, बेटी बचाओ, शिक्षा एवं स्वास्थ्य स्वच्छ पर्यावरण के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया। इस अवसर पर पंचायत के प्रतिनिधियों एवं वीडब्ल्यूएससी की टीम ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में राष्ट्रपति अवार्डी अशोक भारद्वाज स्कूल संचालक दयानंद यादव ने बताया कि जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदेश भर में इस प्रकार के अभियान चलाए जा रहे हैं, ताकि लोग अपने दायित्वों को समझकर अच्छे समाज की रचना के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि जल का संरक्षण और गांव के प्रत्येक घर में सुलभ शौचालय का होना बहुत जरूरी है। क्योंकि सुलभ शौचालय होने के कारण बहन-बेटियों को खुले में शौच करने के लिए मजबूर होना पड़ता है।

नारनौल . रघुनाथपुराऔर दुबलाना में जल संरक्षण रैली निकालते बच्चे