करिश्मा और तुषार ने जीती फर्राटा दौड़
भारतीपब्लिक स्कूल में शनिवार वार्षिक अन्तर सदनीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि संस्था के चेयरमैन नरेश संघी किशन चौधरी एडवोकेट थे। यह प्रतियोगिता प्रथम कक्षा से लेकर पांचवीं कक्षा तक कराई गई।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा मशाल प्रज्वलित करके की गई। प्रतियोगिता में 100 मीटर रेस, लेमन रेस, रेस विद बॉल एण्ड ग्लास, लेस टाई, वन लेग रेस, थ्री लेग रेस, फ्रॉग रेस, खो-खो आदि खेल प्रतियोगिताओं को आयोजन किया गया। जिसमें 100 मी. रेस में करिश्मा और तुषार तथा लेमन रेस में अमन, कंचन, साक्षी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
खो-खोमें अमरेल्ड हाउस प्रथम : खो-खोमें अमरेल्ड हाउस प्रथम और रूबी हाउस ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वन लेग रेस में दीक्षांत, नीरू ने प्रथम स्थान, नितेष, शगुन ने द्वितीय स्थान और निशा, आयुष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। फ्रॉग रेस में ललीत, नीरू ने प्रथम स्थान, चेतन, इशिका ने द्वितीय स्थान, प्रदीप, दिव्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लेमन रेस में अमन, कंचन ने प्रथम स्थान, दीक्षांत, आंचल ने द्वितीय स्थान और गगनदीप, श्रेयांश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शेक रेस में दीपक, नीरू ने प्रथम स्थान, वंश,आरती ने द्वितीय स्थान और रौनक, पलक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लेस टाई में रेखा, एएस बलेसी, पीयूष, हर्ष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।