पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दोहान पच्चीसी में आधार कार्ड बनाने की मांग

दोहान पच्चीसी में आधार कार्ड बनाने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोदबलाहा|प्रशासन सरकारआधार कार्ड की उपयोगिता अनिवार्यता पर बल दे रही है। ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी इसकी महत्ता को देखते हुए बनवाना चाह रहे हैं। दोहान पच्चीसी क्षेत्र में लगभग 20 से 25 गांव आते हैं। सभी गांव 5 से 7 किलोमीटर के दायरे में है। इन सभी गांवों से नारनौल में बने आधार कार्ड केंद्र की दूरी लगभग 15 से 20 किलोमीटर पड़ती है। इतनी दूरी तक खाट से भी उतरने में असमर्थ बुजुर्ग को आधार कार्ड सेंटर तक ले जाना उसके परिजनों के लिए भारी परेशानियों का कारण बना हुआ है।

पहलेबने कार्ड नहीं पहुंचे लोगों तक : जिलाप्रशासन या सरकार द्वारा इस और कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस का फायदा उठा कर कुछ लोग पैसे लेकर आधार कार्ड बनाने का काम भी कर रहे हैं। सरकार द्वारा पेंशन में कुछ माह की छूट जरूर दे दी गई है लेकिन अभी भी बुजुर्गों के सर पर आधार कार्ड बनवाने की तलवार लटक रही है। सरकार ने अगर जल्द ही कुछ समाधान नहीं किया तो सकैड़ो बुजुर्गों को पेंशन मिलना बंद हो जाएगी। दोहान पच्चीसी क्षेत्र के 60 प्रतिशत बुजुर्गों के पास अभी आधार कार्ड नहीं है। कुछ लोगों ने पूर्व में बनवाए भी थे या तो उनके बने ही नहीं या फिर पोस्ट ऑफिस या अन्यत्र कहीं गुम हो गए और आधार कार्ड धारक तक पहुंचे ही नहीं।