निवाजनगर में रामलीला का मंचन 23 से
निवाजनगर में रामलीला का मंचन 23 से
नारनौल|श्री दुर्गारामलीला सेवा समिति के तत्वावधान में गांव निवाजनगर स्थित मां दुर्गा के मंदिर में 23 सितंबर से रामलीला का मंचन किया जाएगा। समिति के प्रधान डा.जोगेंद्र सिंह ने बताया कि दशहरे के दिन 3 अक्टूबर को रावण दहन कर एवं सुंदर-सुंदर झांकियां निकाल कर रामलीला का समापन किया जाएगा। इस दिन मंदिर में मां दुर्गा के मेले का आयोजन भी किया जाएगा।