पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बस पास बनने से आक्रोशित आईटीआई छात्रों ने लगाया जाम

बस पास बनने से आक्रोशित आईटीआई छात्रों ने लगाया जाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणारोडवेज का बस पास बनाने से नाराज आईटीआई के छात्रों ने सोमवार शाम महेंद्रगढ़ रोड पर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के गेट के सामने रोड जाम कर रोष जताया। जाम के दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। इससे राहगीरों, वाहनों में सवार यात्रियों वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब आधे घंटे बाद मौके पर पहुंचे एएसआई जसवंत सिंह ने छात्रों को उनकी समस्या का जल्द से जल्द समाधान करवाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।

रोडवेजजीएम ऑफिस में जुलाई में जमा कराई फाइल

आईटीआईके गेट के सामने जाम लगा रहे सैकड़ों छात्रों ने बताया कि वे विभिन्न गांवों से पढ़ने के लिए आईटीआई में आते हैं। उन्होंने रोडवेज विभाग के नियमानुसार बस पास करवाने के लिए जुलाई माह में फाइल भर कर महाप्रबंधक कार्यालय में फीस जमा करवाई थी। रोडवेज विभाग के नियमानुसार एक सप्ताह के अंदर पास बन कर छात्रों को उपलब्ध करवाया जाना था, लेकिन सितंबर माह भी आधा बीत चुका है। इसके बावजूद उन्हें बस पास उपलब्ध नहीं करवाए गए हैं। बस पास के बारे में रोडवेज महाप्रबंधक कार्यालय में संपर्क करने पर उन्हें कोई सकारात्मक जवाब नहीं दिया जाता है।

एएसआईने दिया समस्या के समाधान का आश्वासन : जामलगने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे एएसआई जसवंत सिंह ने छात्रों की बात सुनने के बाद उन्हें जल्द से जल्द उनकी समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर एएसआई ने फोन पर रोडवेज अधिकारियों आईटीआई के प्राचार्य से बात कर मामले के बारे में जानकारी हासिल की। इसके बाद एएसआई ने रोडवेज महाप्रबंधक की ओर से छात्रों को अतिशीघ्र उनकी समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन दिया। एएसआई के आश्वासन के बाद छात्र अपने गंतव्य की ओर चले गए।

सफर के दौरान दिक्कत

उनकेपास बस पास होने पर चालक-परिचालक उनसे पूरा किराया वसूलने की जिद करते हैं और किराया देने पर उन्हें बीच रास्ते में उतार दिया जाता है। ऐसे में छात्रों को रोजाना आईटीआई में आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रोडवेज महाप्रबंधक से बार-बार आग्रह करने के बावजूद उनकी कोई सुनवाई नहीं की जाती है। रोडवेज अधिकारियों की घोर लापरवाही के चलते आज उन्हें सड़कों पर उतर कर अपना रोष प्रकट करना पड़ा है।

बस पास बनने के विरोध में सड़क पर बैठकी जाम लगाते आईटीआई के छात