- Hindi News
- 50 हजार से ज्यादा मिला नकद, तो राशि होगी जब्त
50 हजार से ज्यादा मिला नकद, तो राशि होगी जब्त
चुनावआचार संहिता लग जाने के बाद उसकी कड़ाई से पालना करने के लिए जिला प्रशासन चौकस है। अधिकारी अब ऐसे लोगों पर विशेष नजर रखेंगे जिनके पास जरूरत से ज्यादा नकद पैसा होगा या वे निर्धारित कोटे से अधिक शराब ले जा रहे हों।
चुनाव आयोग के निर्देशों की पालना के लिए डीसी अतुल कुमार ने सोमवार प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक बुलाई। लघु सचिवालय में सुबह हुई इस बैठक में डीसी ने चुनाव ड्यूटी से जुडे अधिकारियों से कहा कि जिले में बनाई गई सभी टीमें फील्ड में जाकर हर गतिविधि पर पैनी नजर रखें। आचार संहिता के दौरान 50 हजार से अधिक नकदी ले जाने वाले की रकम जब्त करें। अगर नकदी ले जाने वाला आदमी उसका स्रोत सही हिसाब नहीं दे पाता है तो उस रकम को जब्त कर सरकारी खजाने में जमा करा दें। इसके साथ-साथ शराब आमद पर भी कार्रवाई करें। डीसी ने कहा कि चुनाव के दौरान अवैध रकम शराब का चलन अधिक होने का अंदेशा रहता है इसलिए सभी टीमें पुलिस के साथ समन्वय रखकर ऐसे लोगों पर शिकंजा कसें। इसमें इस बात का ध्यान रखें।
महेंद्रगढ़में अलग से खिड़की स्थापित : इसअवसर पर उपायुक्त ने बताया कि राजनीतिक दलों की सहुलियत के लिए जिले में सिंगल विंडो सिस्टम बनाया गया है। जहां से हर प्रकार की इजाजत दी जाती है। इसके अलावा एक खिड़की महेंद्रगढ़ में अलग से स्थापित की गई है ताकि उन्हें मुख्यालय पर आना पड़े।
एसपी बलवान सिंह ने बताया कि चुनाव में मतदान केंद्रों की सुरक्षा के लिहाज से इस बार होमगार्ड के अलावा फॉरेस्ट गार्ड जेल वार्डन का भी सहयोग लेने की योजना बनाई जा रही है। फिलहाल जिले में सभी पेट्रोलिंग पार्टी काम पर लगा दी गई हैं। प्रशासन द्वारा जहां-जहां पुलिस पार्टियों की जरूरत होगी, वहां अल्प समय में ही पुलिस टीम पहुंच जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी आरओ तथा एआरओ विभिन्न टीमों के फोन नंबर का डाटा सांझा कर लें। इस मौके पर एडीसी डा. गरिमा मित्तल, नारनौल के आरओ एसडीएम कैप्टन मनोज कुमार नांगल चौधरी के डीआरओ सतीश यादव मौजूद रहे।
नारनौल . अिधकारियों की बैठक में आचार संहिता संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश देते डीसी अतुल कुमार।
ई-दिशा में स्थापित इस सिंगल विंडो पर जनसभा, पोस्टर, माइक वाहनों आदि से संबंधित सभी प्रकार की इजाजत मिलेगी। इस विंडो पर सुबह 9 से सायं 9 बजे तक काम होगा। हर फाइल की मंजूरी 36 घंटे के अंदर-अंदर संबंधित आरओ को देनी ह