पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नप का याद आया छलक नाला, पोप लैंड से सफाई शुरू

नप का याद आया छलक नाला, पोप लैंड से सफाई शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देरीसे सही, आखिर नगर परिषद ने सोमवार को छलक नदी (गंदे नाले) में पोपलैंड मशीन उतार कर सफाई का कार्य शुरू करवाया है। नगरवासियों ने इस कार्य के लिए नगर परिषद की सराहना की है। साथ ही लोगों ने नगर परिषद प्रशासन से गंदे नाले पर किए गए अतिक्रमण को हटवाने की पुरजोर मांग की है।

गौरतलब है कि नारनौल के बीचों-बीच स्थित गंदा नाला इस क्षेत्र के बारिश के पानी को शहर से बाहर निकालने के लिए एकमात्र साधन है। सन 1996 में शहर में घुसे बारिश के पानी से यहां बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई थी। उस समय बाढ़ के इस पानी को शहर के बाहर निकालने के लिए गंदे नाले ने संकट मोचन की भूमिका निभाई थी। तभी से प्रशासन ने सबक लेकर इस नाले को पक्का करवा बारिश के मौसम से पहले नगर परिषद के माध्यम से इसकी सफाई का कार्य करवाता रहा है।

इस बार भी उपायुक्त ने 23 जुलाई को नगर परिषद के माध्यम से जेसीबी मशीन से नाले की सफाई का कार्य शुरू करवाया गया था, लेकिन दो दिन बाद ही जेसीबी से नाले के अंदर की सफाई होने की बात कह कर काम को बंद कर दिया था। उस समय नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी ने बहुत जल्द पोप लैंड मशीन किराए पर बुला कर गंदे नाले की सफाई करवाने की बात कही थी, लेकिन जुलाई अगस्त माह बीत जाने के बावजूद भी नगर परिषद ने सफाई का कार्य शुरू नहीं करवाया।

बार-बार उठा मामला

सावनमाह बीत जाने के बावजूद भी नगर परिषद द्वारा गंदे नाले की सफाई का कार्य शुरू करने पर भास्कर ने सावन माह बीता, लेकिन शुरू नहीं हो पाई नाले की सफाई शीर्षक से समाचार प्रकाशित कर मामले को उठाया था। इसके बाद नगर परिषद प्रशासन ने हरकत में आया और टेंडर कर ठेकेदार से सफाई का कार्य शुरू करवाने का निर्णय लिया, लेकिन टेंडर में ऊंचे रेट होने के कारण यह कार्य सिरे नहीं चढ़ पाया। इसके बाद भास्कर ने दो बार इस मुद्दे को फिर उठाया। बार-बार मामला उठाने से हुई फजीहत के बाद आखिर नगर परिषद ने पोप लैंड मशीन बुला कर सोमवार को नाले की सफाई का कार्य शुरू करवाया है।

छलक नाले की सफाई करती जेसीबी मशीन।