पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राम नाम के हीरे मोती लुटाऊं गली गली

राम नाम के हीरे मोती लुटाऊं गली-गली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामचरित्रप्रचार मंडल की ओर से रविवार रात पुरानी सराय में रामचरित मानस का अखंड पाठ किया गया। इसकी अध्यक्षता मंडल प्रधान ओमप्रकाश मित्तल ने की।

पंडित सत्यनारायण शर्मा ने मुख्य यजमान सीता देवी धर्मप|ी बेगराज गोयल से ज्योत प्रज्ज्वलित करवा कर कार्यक्रम प्रारंभ किया इसके बाद सियाराम पंसारी ने हनुमत आन बसो दरबार में, दर्शन शर्मा ने गोविंद बोलो हरे गोपाल बोलो राधा रमण हरी गोविंद बोलो, सिरोही बहाली के स्वामी सच्चिदानंद ने हरि भजले-हरि भजले हरि भजने का मौका दे, सीताराम सर्राफ ने राम नाम के हीरे मोती मैं लुटाऊं गली-गली, खेमचंद सोनी ने हरे रामा-हरे रामा तेरी मुक्ति के दाता राम मुंह से बोल राम-राम, राम भगत ने राम गुण गाया नहीं आखिर किया तो क्या किया, मनोज निर्मल ने बजरंग बाला जपु तेरी माला, प्रमोद चौधरी ने प्रति पाला लाला लंगोटे वाला जगत में हो रही जय जयकार, भजन सुनाकर कार्यक्रम में समां बाधा देर रात आरती कर उपस्थितजनों में प्रसाद वितरित कर कार्यक्रम का समापन किया।

नारनौल. रामचरितमानस अखण्ड पाठ करते श्रद्धालु।