पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रघुनाथपुरा में करंट लगने से मोर की मौत

रघुनाथपुरा में करंट लगने से मोर की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रघुनाथपुरा में करंट लगने से मोर की मौत

नारनौल | गांवरघुनाथपुरा में बिजली का करंट लगने से सोमवार राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई। ग्रामीण सिकन्दर कुमार, रवि यादव, नरेन्द्र कुमार रामजस ने बताया कि गांव के शिव मंदिर के पास बिजली सप्लाई के लिए ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। ट्रांसफार्मर खंभों पर खुले तारों का जाल बिछा हुआ है। जिसकी चपेट में आकर आए दिन मोर अकाल ग्रास के शिकार हो रहे है। उन्होंने बताया कि कभी मंदिर आसपास मोरों का जमावड़ा लगा रहता था, लेकिन गत कुछ दिनों में आए दिन बिजली की चपेट में आकर मर रहे मोरों के कारण इनकी संख्या काफी कम हो गई है। ग्रामीणों के अनुसार वे कई बार इस बारे में निगम के अधिकारियों को अवगत करवा चुके है, लेकिन इसके बावजूद निगम के अधिकारी इसे ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे है।