खानपुर में कविता और सुलेख स्पर्धा
खानपुर में कविता और सुलेख स्पर्धा
नारनौल | हिंदीदिवस पर राजकीय प्राथमिक पाठशाला खानपुर में कविता पाठ सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि कृष्णा आर्य ने कहा विद्यार्थियों की छिपी हुई प्रतिभाओं को निखारने उनकी नींव को मजबूत करने के लिए समय समय पर अनेक गतिविधियों का आयोजन होते रहना चाहिए। इस प्रतियोगिता में हितेष, कोमल, कीर्ति, हिना, प्राची, आर्यन, ईशांत, हर्ष, शुभम, गौतम, अंजली ने भाग लिया।