श्रीकृष्ण-रूकमणि विवाह का हुआ मंचन
शहरके मोहल्ला पुरानी सराय स्थित शिव मंदिर बगीची में चल रहे श्रीमद् भागवत सप्ताह कथा प्रेम यज्ञ में 5वें दिन सोमवार को श्रीकृष्ण-रूकमणि विवाह का शानदार मंचन किया गया। इस मौके पर भगवान श्रीकृष्ण रूकमणि के विवाह समारोह में शामिल होकर भक्तजन खुशी से झूम उठे। भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण-रूकमणि के विवाह के अलावा पुतना राक्षसी का वध भगवान शंकर श्रीकृष्ण के दर्शन करने के लिए नंद भवन आने का भी शानदार मंचन किया गया। कार्यक्रम में विनोद कौशिक, ज्योति देवी, ईश्वर सिंह नीमा देवी मुख्य यजमान थे। इस अवसर पर पूनम, संध्या, शारदा, इमारती, शकुंतला, सावित्री, कलावती, दुलीचंद शर्मा, भीम सिंह, सत्यनारायण शर्मा, पवन सैनी, भगत सिंह मास्टर सैनी सभा के प्रधान जयप्रकाश उपस्थित थे।
नारनौल. मोहल्लापुरानी सराय में भागवत कथा सुनतीं श्रद्धालु महिलाएं। (इनसेट) कथा वाचन करते साईराम महाराज।