पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग होने से किसान परेशान

ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग होने से किसान परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दक्षिणहरियाणा बिजली वितरण निगम, नारनौल में ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग की सुविधा होने के कारण किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां रिपेयरिंग की सुविधा होने से ट्रांसफार्मरों को मरम्मत के लिए हिसार फरीदाबाद भेजने पड़ते हैं। इससे निगम को किराए के तौर पर प्रति माह खासा नुकसान हो रहा है। साथ ही कर्मचारियों को ट्रांसफार्मरों को ले जाने लाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

गौरतलब है कि जिला महेंद्रगढ़ में उपभोक्ताओं को सुचारू रूप से बिजली सप्लाई उपलब्ध करवाने के लिए करीब 18 हजार से अधिक छोटे-बड़े ट्रांसफार्मर कार्यरत हैं। इनमें से जलने तकनीकी खराबी के चलते प्रत्येक माह सैकड़ों ट्रांसफार्मर खराब हो जाते हैं, लेकिन नारनौल में ट्रांसफार्मरों की मरम्मत की सुविधा उपलब्ध नहीं है।

इससे उपभोक्ताओं को अपने खराब ट्रांसफार्मरों की मरम्मत करवाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार तो विभाग के पास स्पेयर में ट्रांसफार्मर होने की स्थिति में किसानों को 24 घंटे में दूसरा ट्रांसफार्मर मिल जाता है, लेकिन विभाग के पास ट्रांसफार्मर उपलब्ध होने की स्थिति में उन्हें 10 से 20 दिनों तक भी इंतजार करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में सर्वाधिक परेशानी किसानों को झेलनी पड़ती है। चूंकि फसल के सीजन में 10 से 20 दिन ट्रांसफार्मर उपलब्ध नहीं होने से सिंचाई व्यवस्था चरमरा जाती है और फसल के सूखने से किसानों को भारी नुकसान भी उठाना पड़ता है। ऐसे में किसानों की परेशानी को देखते हुए निगम सरकार नारनौल में ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग की सुविधा उपलब्ध करवाए।

जिलेमें हर माह बदले जाते हैं 150 से 200 ट्रांसफार्मर

किसानअनिल कुमार, अशोक कुमार, राजेंद्र कुमार, ओमप्रकाश, कंवर सिंह, कुलदीप सिंह, कृष्ण कुमार, मंजीत सिंह, संदीप कुमार, सुभाषचंद, मनोज कुमार हनुमान प्रसाद आदि ने बताया कि दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम, नारनौल ने पिछले चार-पांच सालों में उपभोक्ताओं को निर्बाध रूप से बिजली सप्लाई उपलब्ध करवाने के लिए छोटे-छोटे हजारों ट्रांसफार्मर लगाए हैं। ऐसे में प्रत्येक माह जल जाने तकनीकी खामियों के चलते 150 से 200 ट्रांसफार्मर बदले जाते हैं, लेकिन नारनौल में ट्रांसफार्मरों की रिपेयरिंग की सुविधा होने के कारण उपभोक्ताओं को दूसरा ट्रांसफार्मर लगवाने में केवल उन्हें 10 से 20 दिन लग जाते ह