पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खंभा टूटने से टेलीफोन एक्सचेंज की बिजली सप्लाई बाधित

खंभा टूटने से टेलीफोन एक्सचेंज की बिजली सप्लाई बाधित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निजामपुरमें रविवार रात अज्ञात वाहन ने चौधरी देवीलाल चौक पर लगे एचटी लाइन के बिजली खंभा के टूटने से निजामपुर टेलीफोन एक्सचेंज में बिजली सप्लाई ठप हो गई।

सड़क के साथ लगा ये बिजली का खंभा अगर दिन मे किसी वाहन की टक्कर से गिरता तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता था टेलीफोन विभाग के जेएई आशुतोष ने बताया कि बीती रात टेलीफोन एक्सचेंज पर बिजली की एचटी लाइन का पोल चौधरी देवीलाल चौक पर अज्ञात वाहन द्वारा तोड़ दिए जाने पर एक्सचेंज पर बिजली नहीं रही है। हमने इसकी शिकायत बिजली विभाग को कर दी है। देसरी ओर दुकानदार सोहनलाल, सरजीत, वेदप्रकाश ने बताया कि यह बिजली की लाइन उनकी दुकानों के आगे से गुजर रही है। अस्थाई बस स्टैंड है जिससे अक्सर यहां बसों का आवागमन रहता है।

इन्होंने प्रशासन से मांग की है कि ओवरलोड वाहनो की तेज गति पर अंकुश लगाया जाए और साथ ही शाम के समय में सड़क के बीच वाहनो को खड़ा रहने दिया जाए। नारनौल सब अर्बन के एसडीओ हनुमान ने बताया कि निजामपुर चौक पर एक्सचेंज में जाने वाली एचटी लाइन का खंभा रात को किसी अज्ञात वाहन से तोड़े जाने की सूचना मिली थी। जल्द ही दूसरा खंभा लगाकर बिजली सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।

निजामपुर. अज्ञातवाहन की टक्कर से टूटा पड़ा एचटी बिजली लाइन का खंभा।