गो चिकित्सालय की टीम ने सांड को बचाया
गो चिकित्सालय की टीम ने सांड को बचाया
नारनौल| लालाफतेहचंद संघी गौ चिकित्सालय की टीम ने सोमवार हुडा सेक्टर 1 के गड्ढे में गिरे हुए एक घायल सांड का जीवन बचाया। जानकारी के अनुसार गोसेवक मनीष सैनी के नेतृत्व में दस बारह युवाओं की टोली ने काफी मशक्कत के बाद सांड को गड्ढे से बाहर निकाला और गोकुल धाम चिकित्सालय में ले जाकर उसकी मरहम पट्टी की। चिकित्सालय के संस्थापक मनीष सैनी ने बताया कि उनकी टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल जीव-जन्तुओं का यथासंभव इलाज करने की कोशिश कर रही है, जिनमें समाजसेवी सुरेश संघी, मोहित, राजेश, मोहित भटनागर, संदीप, गोलू सैनी, पंकज यादव, जानी, धर्मपाल चौधरी, मुकेश सैनी, अजीत राव, सुनील यादव, नरेश यादव, सोनू डिजायनर मदद करते हैं।