नारनौल|श्री सनातनधर्म सभा द्वारा 25 सितम्बर से 4 अक्टूबर तक पार्क गली बागेश्वर मन्दिर में भगवान राम की लीला पर संगीतमय कथा की जाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता धर्म सभा के प्रधान रोहताश अग्रवाल करंेगे। गोपाल शरण गर्ग ने बताया कि अजय मिश्रा अयोध्या वाले कथा वाचक होंगे।