कांग्रेस को विकास की परवाह नहीं : संदीप
नारनौलविधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी संदीप यादव एडवोकेट का बुधवार उनके पैतृक गांव नीरपुर में वयोवृद्व घीसाराम जागेदार ने उन्हें गांव की तरफ से पगड़ी पहनाकर पूर्ण समर्थन का आशीर्वाद दिया। इसके बाद उन्होंने गांव सुराणा, गुवाणी आदि गांवों का भी दौरा किया। इस मौके पर संदीप ने कहा कि कांग्रेस ने युवाओं के रोजगार और क्षेत्र के विकास की कोई परवाह नहीं की। उनके साथ पूर्व जिला प्रमुख जगदीश यादव, जिला पार्षद राजकुमार यदुवंशी, जोगेंद्र सरपंच, परमानंद जेलदार भूषण, कैप्टन राजेन्द्र यादव, सुरेश ठेकेदार लहरोदा, पूर्व चेयरमैन सुमेर सिंह, ओमकार यादव मेई, राजपाल सरपंच मेई, रामचन्द्र नांगलिया आदि भी उपस्थित थे।
नारनौल. संदीपयादव एडवोकेट जनसंपर्क के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए।