13 से 15 तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें
नारनौल | प्रदेशमें होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर 13 से 15 अक्टूबर तक जिले में सभी शराब के ठेके, बार, पब बंद रहेंगे। जिला प्रशासन द्वारा इस संबंध धारा 144 लागू करते हुए आदेश पारित किए गए हैं। जिलाधीश अतुल कुमार ने बुधवार यह आदेश पारित करते हुए स्पष्ट किया कि जिले के सभी शराब के ठेके, बार, पब 13 से 15 अक्टूबर पूर्णतया बंद रहेंगे। इसके अलावा 19 अक्टूबर को मतगणना के दिन भी यही आदेश लागू रहेंगे। आदेशों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।