- Hindi News
- छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखाया टेलेंट
छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखाया टेलेंट
राजकीयमहिला महाविद्यालय, नारनौल में बुधवार को प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर सैकड़ों छात्राओं ने विभिन्न रंग-बिरंगे परिधानों में सज कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपना टेलेंट दिखाया।
येरही विजेता
इसअवसर पर आयोजित राजस्थानी नृत्य में बीए अंतिम वर्ष की छात्रा ज्योति प्रथम रही। राजुल गुप्ता को दूसरा स्थान मिला तो प्रीति को तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। हरियाणवीं नृत्य में चारू सोनी ने पहला, सुखविंद्र कौर ने दूसरा नैन्सी ने तीसरा स्थान हासिल किया। पंजाबी नृत्य में चारू सोनी पहले, सुखविंद्र कौर दूसरे सिमरनजीत कौर तीसरे स्थान पर रही। सामान्य नृत्य में निशा प्रथम रही तो मोनिका को दूसरा स्थान मिला। प्रियंका तीसरे स्थान पर रही। लोकगीत में तुलसी पहले, ज्योति दूसरे अनुराधा तीसरे स्थान पर रही। शास्त्रीय नृत्य में अंजली ने पहला, निक्की ने दूसरा अन्नु ने तीसरा स्थान हासिल किया। समूह नृत्य में प्रज्ञा उसकी टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। ललीता उसकी टीम को दूसरा तथा रोली उसकी टीम को तीसरा स्थान मिला। समूहगान में करिश्मा उसकी टीम पहले, शालू उसकी टीम दूसरे तथा रेखा उसकी टीम तीसरे स्थान पर रही।
यूथ फेस्टिवल से पहले जांची प्रतिभा
प्रतियोगिताके समापन पर प्राचार्य दलीप सिंह यादव ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने बताया कि प्रतिभा खोज प्रतियोगिता यूथ फेस्टिवल की तैयारियों के मद्देनजर आयोजित की गई। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका प्रो.बीडी यादव, प्रो.कृष्णा शर्मा प्रो.सुशीला यादव ने निभाई। मंच संचालन प्रो.राजपाल यादव ने किया। इस अवसर पर कालेज का समस्त स्टाफ उपस्थित था।
नारनौल. राजकीयगर्ल्स कॉलेज में प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन और साथ बैठे उपस्थित अध्यापकगण छात्राएं।