पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सलामपुरा हनुमान मंदिर में प्रवचन और कृष्ण कथा आज से

सलामपुरा हनुमान मंदिर में प्रवचन और कृष्ण कथा आज से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नारनौल सलामपुरायुवा संगठन की ओर से मोहल्ला सलामपुरा स्थित हनुमान मंदिर में 25 सितम्बर से 3 अक्टूबर तक आध्यात्मिक प्रवचन कृष्ण कथा गोपाल सहस्त्र नाम महायज्ञ होगा। इस दौरान 25 सितम्बर की सुबह कलश यात्रा निकाली जाएगी। संगठन के उपप्रधान लालचंद सैनी ने बताया कि सैनी आश्रम से सुबह 7 बजे कलश यात्रा आरंभ होगी। यह यात्रा बैण्ड बाजों के साथ सलामपुरा के हनुमान मंदिर पहुंचेगी। इसके बाद मंदिर परिसर में हवन यज्ञ होगा। रोजाना सुबह 8 से 10 बजे तक होने वाले यज्ञ में आचार्य परमानंद महाराज वंृदावन वाले होंगे। उन्होंने बताया कि सुबह 11 से शाम 4 बजे तक कथा होगी। इसमें धर्मशरण ब्रजवासी बाबा (वंृदावन वाले) प्रवचन देंगे। उन्होंने बताया कि 2 अक्टूबर की रात जागरण होगा। इसमें हिसार की पिंकी रंगा, टहला से लख्मीचंद पटेल के अलावा नारनौल से पूनम बंसल, बेबी लक्की अग्रवाल काकू अग्रवाल भजन गायककार होंगे। जागरण में भानाराम सैनी मुख्य अतिथि होंगे। अध्यक्षता राजेंद्र यादव करेंगे। इसके बाद अक्टूबर को कथा समापन पर भंडारा लगाया जाएगा।