- Hindi News
- लोगों ने की आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
लोगों ने की आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
गांवदुबलाना के लोगों ने बुधवार को जिला मुख्यालय पर पुलिस अधीक्षक से मिल कर सदर थाना, नारनौल में दर्ज मुकदमा नंबर-226 में नामजद आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर पक्ष के साथ न्याय करने की गुहार लगाई। पुलिस अधीक्षक बलवान सिंह ने ग्रामीणों की बात सुनने के बाद उन्हें इस मामले में जल्द से जल्द सकारात्मक कार्रवाई करवाने का आश्वासन दिया।
ग्रामीण विजय सिंह, रामकुमार, वेदपाल, प्रभातीलाल, अतर सिंह, सुरेंद्र, बाबूलाल, रघबीर सिंह, सूबेसिंह, गजराज सिंह, महासिंह, भूप सिंह राजेंद्र आदि ने पुलिस अधीक्षक को बताया कि गांव दुबलाना में 18 सितंबर को जमीनी विवाद को लेकर प्रीतम सिंह ने अपनी प|ी लाली देवी पुत्र अशोक के साथ मिल कर कमलेश प|ी विजय सिंह पर हैरो समेत ट्रैक्टर चढ़ा कर घायल कर दिया था।
छहदिन बाद भी सिर्फ एक आरोपी पकड़ा
जानकारीलगने पर परिजनों ने घायल महिला को उपचार के लिए नारनौल के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया था, जहां महिला की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर किया गया था, लेकिन कमलेश ने रोहतक पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया था। उस समय पीड़ित विजय सिंह ने सदर थाना में आरोपी प्रीतम, लाली देवी अशोक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था, लेकिन 6 दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस ने आज तक केवल आरोपी प्रीतम सिंह को गिरफ्तार किया है। जबकि दो आरोपी अशोक लाली देवी आज भी खुले घूम रहे हैं। पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार करना, उनकी कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह लगाता है। ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक से मांग की कि आरोपी लाली देवी अशोक को शीघ्र गिरफ्तार करवा पीड़ित पक्ष के साथ न्याय किया जाए।