- Hindi News
- ट्रांसफार्मर के लिए कोरे कागज पर हस्ताक्षर नहीं करेंगे जेई
ट्रांसफार्मर के लिए कोरे कागज पर हस्ताक्षर नहीं करेंगे जेई
हरियाणाबिजली वितरण निगम की मनमानी के चलते अब कनिष्ठ अभियंताओं की जान सांसत में पड़ गई है। चूंकि बिजली निगम की नियमावली के अनुसार कनिष्ठ अभियंता नौकरी करेंगे तो ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग के दौरान तेल पार्ट्स की होने वाली सोरटेज के नाम पर उनके खाते पर वेतन से ज्यादा रुपए की रिकवरी डाली जाएगी और नौकरी छोड़ देंगे तो अपना परिवार कैसे पालेंगे। ऐसे में कनिष्ठ अभियंताओं के पास निगम प्रशासन को कोसने के अलावा कोई चारा नहीं है।
रिकवरीकी शर्त हटाने की मांग
पीड़ितकनिष्ठ अभियंताओं ने बताया कि निगम की ओर से वेतन से ज्यादा रिकवरी डालने से सदमे में हैं। यदि रिकवरी के नाम पर उनका पूरा वेतन काट लिया जाता है तो उनका परिवार क्या खाएगा। वे अपने परिवार को क्या जवाब देंगे। कनिष्ठ अभियंताओं ने कहा कि यदि अब वे कोरे कागज पर हस्ताक्षर नहीं करेंगे। चाहे उन्हें ट्रांसफार्मर दिए जाएं या नहीं। यदि निगम ने जल्द से जल्द रिकवरी की शर्त नहीं हटाई तो वे खराब ट्रांसफार्मरों को नहीं बदलेंगे तथा इस मामले में जल्द जिला स्तर पर बैठक बुला कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। कनिष्ठ अभियंताओं ने कहा कि पिछले दो दिनों में ट्रांसफार्मर खराब होने की कई शिकायतें उनके पास आई हैं, लेकिन वे खराब ट्रांसफार्मरों को नहीं उतरवा रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी जरूर हो रही है, लेकिन वे भी मजबूर हैं। नारनौल सब डिविजन में कार्यरत जेई सत्यपाल के खाते पर तेल पार्ट्स के सोरटेज के नाम पर 898472 रुपए की रिकवरी डाली गई है। इसी प्रकार जेई सुरेंद्र जोशी के खाते पर 425389 रुपए, जेई सतीश चंद के खाते पर 588923 रुपए, जेई ओमकार के खाते पर 301313 रुपए, जेई शंकरलाल के खाते पर 374668 रुपए, जेई हनुमान के खाते पर 128097 रुपए, जेई अशोक यादव के खाते पर 469778 रुपए, जेई दलीप सिंह के खाते पर 231832 रुपए, जेई अशोक सैनी के खाते पर 25524 रुपए जेई प्रदीप सोनी के खाते पर 60212 रुपए की रिकवरी डाली गई है।
^कनिष्ठ अभियंताओं ने रिकवरी की शर्त हटाने की मांग को लेकर उन्हें शिकायत पत्र सौंपा है। उन्होंने कनिष्ठ अभियंताओं के शिकायत पत्र को उच्चाधिकारियों को प्रेषित किया है। उच्चाधिकारियों से आगामी आदेश आने के बाद ही वे इस बारे में कनिष्ठ अभियंताओं को कोई जवाब दे सकेंगे। जवाब आने तक कनिष्ठ अभियंताओं के हस्ताक्षर करवाए जाएंगे। टीसीकंसल, कार्यकारीअभियंता, बि