माता थावरी का तीसरा विशाल जागरण आज
नारनौल|युवा शक्तिसंगठन मंडल द्वारा 27 सितंबर शनिवार को मोहल्ला फलसा छोटे बड़े तलाब के पास माता थावरी का तीसरा विशाल जागरण करवाया जाएगा। जागरण में यूपी से बृजराज सिंह, दिल्ली से रतनलाल आजाद, हिसार से पिंकी, नारनौल से हवासिंह हमराई भजन सुनाएंगे। दिल्ली की रवि त्रिशूल एंड पार्टी कलाकारों द्वारा सुंदर-सुंदर झांकियों का आयोजन किया जाएगा। 28 सितंबर रविवार को 11.30 बजे भंडारा होगा।