नहर का टूटा खाला बनवाने की मांग
नहर का टूटा खाला बनवाने की मांग
नारनौल| गांवशहरपुर के नजदीक मित्रपुरा डिस्ट्रीब्यूटरी के वाटर कोर्स आउट लेट (खाला) को ठीक करवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने डीसी को शिकायत पत्र सौंपा है। ज्ञापन में कहा गया है कि मित्रपुरा डिस्ट्रीब्यूटरी ग्यारह हजार एलपर स्थित वाटर कोर्स आउट लेट (खाला) को लगभग 400 फुट तक तोड़कर खुर्द-बुर्द कर दिया है। उसका मलबा गांव के ही जंगलात में फेंक दिया है। रामप्रसाद ने बताया कि खाला टूटने से उनके खेतों तक पानी जाना बंद हो गया है।