- Hindi News
- ज्वाइनिंग मिलने चतुर्थ श्रेणी कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन
ज्वाइनिंग मिलने चतुर्थ श्रेणी कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन
हरियाणाराज्य चतुर्थ श्रेणी सरकारी कर्मचारी यूनियन जिला कार्यकारिणी ने शुक्रवार को लघु सचिवालय में उपायुक्त के नाम एक ज्ञापन उनकी अनुपस्थिति में तहसीलदार को सौंप कर रेगुलर किए गए 57 में से ज्वाइनिंग से वंचित 4 कर्मचारियों को स्टेशन देने तथा सिनयरिटी लिस्ट में शामिल 379 कर्मचारियों की जिला शिक्षा अधिकारी से एक सप्ताह के अंदर अप्रुवल मंगवा कर उन्हें नियमित करने की मांग की। यूनियन नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि अब भी उनकी मांगों को अनसुना किया गया तो पार्ट टाइम कर्मचारियों को मजबूरन लघु सचिवालय में अनिश्चितकालीन धरना शुरू करना पड़ेगा। इसके लिए जिला प्रशासन स्वयं जिम्मेवार होगा।
यूनियन के जिला प्रधान गुलजारी लाल, प्रदेश उपाध्यक्ष सुजान यादव, मामचंद गुर्जर,गडानंद, केला, रामचंद्र, मूर्ति, मुकेश, दुर्गा प्रसाद, सतबीर सिंह मामचंद ढाकोड़ा ने तहसीलदार को सौंपे अपने ज्ञापन में लिखा है कि जिला शिक्षा अधिकारी ने 14 अगस्त को जिले में स्वीकृत चतुर्थ श्रेणी पार्ट टाइम कर्मचारियों के 436 पदों पर कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने की घोषणा की थी। जिला शिक्षा अधिकारी संतोष तंवर ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 57 कर्मचारियों की शिक्षा विभाग से अप्रूवल लेकर उन्हें नियमित किया था, लेकिन आज 42 दिन बीत जाने के बावजूद 57 में से 4 कर्मचारियों को स्टेशन नहीं दिया गया है। इतना ही नहीं शेष 379 कर्मचारियों की शिक्षा विभाग से अभी तक अप्रूवल नहीं लाई गई है। इसके चलते पार्ट टाइम कर्मचारी दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। उन्होंने ज्ञापन में बताया कि 379 पार्ट टाइम कर्मचारी शपथ पत्र के साथ अपनी फाइलें खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में तीन बार जमा करवा चुके हैं।