पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल

बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नारनौल-खेतड़ीस्टेट हाईवे पर बुधवार देर शाम थ्री व्हीलर टेंपो बाइक की हुई आमने-सामने की टक्कर में मोटर साइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई तथा दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें आगामी इलाज के लिए पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है।

सूचना मिलने पर पुलिस ने गुरुवार को आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद नारनौल के सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने इस संदर्भ में मृतक के परिजनों के बयान पर दुर्घटना के आरोप में फरार टेंपो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

घायलोंको पीजीआई रेफर किया

राजस्थानके गांव बेसल्डा निवासी धीरज पुत्र रामअवतार, लक्ष्मण पुत्र राजपाल मनोज पुत्र राजपाल बुधवार दोपहर कपड़े खरीदने के लिए बाइक से गांव से नारनौल आए थे। खरीदारी करने के बाद तीनों शाम करीब 6 बजे नारनौल से वापस अपने गांव जा रहे थे। अभी वे गांव छिलरो के निकट ही पहुंचे थे कि सामने से रहे थ्री व्हीलर टेंपों ने बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

दुर्घटना के बाद टेंपो चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। बाद में वहां से गुजर रहे राहगीरों ने घायलों को सड़क पर पड़े देखा तो उन्होंने उन्हें एंबुलेंस से उपचार के लिए नारनौल के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां प्राथमिक उपचार के दौरान धीरज ने दम तोड़ दिया तथा लक्ष्मण मनोज की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आगामी इलाज के लिए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।

शादी में भाग लेने के लिए आए थे खरीदारी करने

दुर्घटनाकी सूचना मिलने पर नारनौल अस्पताल पहुंचे धीरज के चाचा रामकुमार ने बताया कि 11 दिसंबर की लक्ष्मण के मामा की लड़की की शादी है। शादी में जाने के लिए लक्ष्मण, धीरज मनोज कपड़े खरीदने के लिए नारनौल आए थे। कपड़े खरीद कर वापस लौटते समय गांव छिलरो के निकट यह दुर्घटना हो गई। रामकुमार ने अपने आंसू रोकते हुए कहा कि जो हुआ बहुत बुरा है, लेकिन होनी को कौन टाल सकता है।