पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रिले रेस में नारनौल की टीम बनीं चैंपियन

रिले रेस में नारनौल की टीम बनीं चैंपियन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचकूलामें स्पोर्ट्स और महिलाओं को कितना प्रोत्साहन िदया जाता है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है, कि यहां स्टेट कंपीटिशन मंे पंचकूला की एक भी महिला नहीं दिखाई दी।

यहां सेक्टर-3 के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में हरियाणा स्टेट महिला खेल उत्सव का आयोजन किया जा गया। जिसमें में पंचकूला का एक भी प्राइज नहीं है। बलकि इस कंपीटिशन की रिजल्ट लिस्ट पर पंचकूला का नाम ही नहीं है।तीन दिवसीय इस खेल उत्सव में स्टेट भर से प्लेयर्स ने हिस्सा लिया। कंपीटिशन के आखिरी दिन 200 मीटर रेस, 1500 मीटर रेस, 400 मीटर हर्डल रेस और 4 बाय 4 रिलेय रेस के फाइनल मुकाबले आयोजित किए गए।

इन कंपीटिशन्स में 200 मीटर रेस मंे पलवल की कमलेश ने पहला प्राइज जीता, जींद की कुसुम ने दूसरा और नारनौल की सरला ने तीसरा प्राइज जीता। वहीं, 1500 मीटर रेस में करनाल की उषा पहले स्थान पर रही, पलवल की कविता ने दूसरा और हिसार की पूजा ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसके साथ ही 400 मीटर हर्डल रेस में हिसार की भतेरी ने पहला स्थान हासिल किया, भिवानी की नीलम और जींद की मीना राणी ने दूसरा अौर तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, रिले रेस मंे में नारनौल की टीम पहले स्थान पर रही, जींद की टीम दूसरे स्थान पर और रोहतक की टीम तीसरे स्थान पर रही।जींद की टीम ने पूरे कंपीटिशन में बेहतर प्रर्दशन करते हुए ओवर ऑल ट्रॉफी जीती। वहीं, पलवल और हिसार की टीम ने दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। इस पूरे कंपीटिशन में पंचकूला की टीम को कोई भी प्राईज नहीं आया।