- Hindi News
- बैंकों और एटीएम पर सीसीटीवी अवश्य लगाएं प्रबंधन
बैंकों और एटीएम पर सीसीटीवी अवश्य लगाएं प्रबंधन
प्रदेशभरमें बैंकों में उभर रही सुरक्षा खामियों एटीएम मशीनों में लूट की बढ़ती घटनाओं का जिक्र गुरुवार लघु सचिवालय में हुई लीड बैंक की जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक में भी उठा। इस मौके पर एडीसी ने सभी बैंकों में सुरक्षा इंतजाम कड़े करने तथा सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान एडीसी ने सभी बैंकों के प्रतिनिधियों को सरकारी योजनाओं को पूरा करने में जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।
विभिन्न बैंकों से आए अधिकारियों को संबोधित करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि भविष्य में होने वाली इस जिलास्तरीय बैठक में बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था को भी एजेंडे में शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी बैंकों के एटीएम में सीसीटीवी लगे होने चाहिए। इसके अलावा दरवाजों पर भी सेंसर लॉक होना चाहिए। बैठक में वित्तीय वर्ष 2014-15 की दूसरी तिमाही की बैंकों के कार्य की समीक्षा की गई।
लक्ष्यों को पूरा करने के निर्देश
एडीसीने बैंकों को प्राथमिकता क्षेत्र के निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिये। बैंकों को दूसरी तिमाही तक 574.47 करोड़ रुपए की लक्ष्य की एवज में 392.21 करोड़ रुपए ऋण वितरित किये जो निर्धारित लक्ष्य की 68 फीसदी है। इसके साथ-साथ जिले में प्रधान मंत्री जन-धन योजना के अनुसार जिले में 100 फीसदी खाता खोलने का लक्ष्य प्राप्त किया। जिसके लिए अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्रगढ़ ने बैंकों के इस सराहनीय कार्य के लिए प्रशंसा की तथा अगली तिमाही में समय से पूर्व ऋण वितरण लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया। बैठक में मुख्य अग्रणी जिला प्रबन्धक एसएस नाथावत, आरबीआई के सहायक महाप्रबंधक मनमोहन सिंह, नाबार्ड के डीडीएम राजेन्द्र कुमार, आरसेटी के निदेशक हरफूल सिंह, एफएलसी के काउंसलर जगदीश चन्द्र शर्मा प्रमुख रूप से मौजूद थे।