पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बुलेट से ज्यादा ताकतवर है बैलेट : रामबिलास

बुलेट से ज्यादा ताकतवर है बैलेट : रामबिलास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नारनौल |प्रदेश केशिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा है कि बुलेट से ज्यादा ताकतवर बैलट है। इस बात को जम्मू कश्मीर की जनता ने तमाम आतंकवादी हमलों के बावजूद लगभग 70 प्रतिशत वोटिंग करके पूरी दुनिया को दिखा दिया है। उन्होंने कहा कि जनता की इस वोटिंग ने यह सिद्ध कर दिया है कि एके-47 से ज्यादा ताकतवर ईवीएम है। शर्मा गुरूवार जम्मू-कश्मीर में कठुआ जिला के बिलावर विधानसभा हलके में भाजपा के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे थे। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी डॉ. निर्मल सिंह के पक्ष में ऊंची पहाड़ी क्षेत्र के गांव नगरोटा गुजरू, कुमला और डंडियां में ग्रामीण सभाओं को संबोधित किया तथा लोगों को भाजपा के पक्ष में वोट डालने की अपील की। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जम्मू-कश्मीर के चुनाव में सभी 87 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए हैं। हम यहां 44 प्लस के मिशन को लेकर चल रहे हैं जिसमें हमें आप लोगों के सहयोग से यकीनन सफलता मिलेगी।