पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 150 अशक्त बच्चों ने खेलों में दिखाया दमखम

150 अशक्त बच्चों ने खेलों में दिखाया दमखम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नारनौल | राजकीयवरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नारनौल में जिलास्तरीय अशक्त बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिता हुई। इसमें 150 बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। सर्वशिक्षा अभियान द्वारा आयोजित की गई इस खेलकूद प्रतियोगिताओं के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। शिक्षाविद सरदार संतोष सिंह ने प्रतियोगिता के समापन पर बच्चों को पारितोषिक वितरण किया। उइस अवसर पर सर्वशिक्षा अभियान के एपीसी प्रेमसिंह यादव, स्कूल प्राचार्य कृष्ण सिंह बलवान , राजेश कुमार, जोगेंद्र सिंह, प्रेम देवी, राजेश दुआ, योगेश कुमार, सुरेश यादव, शमशेर सिंह तथा विकास जयदीप भी उपस्थित थे।