- Hindi News
- ग्रामीणों का सरपंच पर पेड़ कटवाने का आरोप
ग्रामीणों का सरपंच पर पेड़ कटवाने का आरोप
नारनौल| गांवमेघोत हाला के लोगों ने जिला उपायुक्त को शिकायत देकर गांव की सरपंच पर हरे पेड़ कटवाने का आरोप लगाया है। शिकायत में कहा गया है कि सरपंच ने सूखे पेड़ों की कटाई की आड़ में गांव की धर्मशाला, जोहड़ नाले से हरे पेड़ कटवाकर कम दामों पर बेच दिए। आरोप है कि बिना मुनादी बिना बोली के इन पेड़ों को 75 हजार रुपए में बेच दिया, जबकि इनकी कीमत 2 लाख रुपए है। मामले की जांच कराकर आरोपी सरपंच के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर सरपंच ने आरोपों को गलत बताते हुए उसे बदनाम करने की साजिश बताया है। उनका कहना है कि यह जो भी काम हुआ है वह कानून के दायरे में हुआ है।