जितेंद्र वाल्मीकि महासभा के प्रधान बने
जितेंद्र वाल्मीकि महासभा के प्रधान बने
नारनौल|हरियाणा वाल्मीकिमहासभा की बैठक रविवार को संगठन सचिव श्यामलाल सारसर की अध्यक्षता में मोहल्ला रावका में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से महासभा की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें जितेंद्र कुमार को सर्वसम्मति से वाल्मीकि महासभा का जिला महेंद्रगढ़ प्रधान नियुक्त किया गया। सतीश कुमार, भारत, कृष्ण कुमार, महावीर वाल्मीकि, रोहताश, प्रवीण कुमार, मनोज कुमार, राजेंद्र कुमार, संजय, मुकेश नंद, करतार सिंह, अशोक कुमार, प्रदीप कुमार, रमेश कुमार, सोनू वाल्मीकि, बिजेंद्र कुमार, राजकुमार, सुरजीत , गौतम, गोविंद, संजय, पवन, आनंद कुमार, नीरज, महेश, अमित, अजय, ओमदत्त, विनोद कुमार, ऋषिराज सुनील कुमार को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।