- Hindi News
- आरोप मतदाताओं के : शर्मा, साबित करें : धर्मबीर
आरोप मतदाताओं के : शर्मा, साबित करें : धर्मबीर
सवाल : आपनेनारनौल विधानसभा से अपनी टिकट कटवाने में महेंद्रगढ़-भिवानी लोकसभा के सांसद धर्मबीर सिंह पर पांच से दस करोड़ रुपए के लेन-देन का आरोप लगाया है।
जवाब- यह आरोप क्षेत्र के मतदाता लगा रहे हैं। मैंने मतदाताओं की आवाज को समाचार पत्रों तक पहुंचाया है कि सांसद धर्मबीर सिंह ने उनकी टिकट कटवाने के लिए पांच से दस करोड़ रुपए लेकर अहम भूमिका अदा की है।
सवाल: आपकीटिकट कटवाने में क्या उच्च स्तर पर षड्यंत्र रचा गया।
जवाब- मैं पिछले 40 वर्षों से पार्टी का सच्चा सिपाही हूं। लोकसभा चुनाव में मैंने पार्टी प्रत्याशी चौधरी धर्मबीर सिंह के लिए दिन-रात एक कर मेहनत की है। मेरी टिकट कटने के पीछे सांसद का सबसे बड़ा योगदान है।
सवाल: क्याआप सांसद की उम्रदराज अस्वस्थ रहने की बात से सहमत हैं।
जवाब-मई माह में जब लोकसभा चुनाव हुए तो क्या मेरी उम्र कम हो गई थी या बीमारी मुझ से दूर चली गई थी। उस समय मैंने सांसद के लिए दिन-रात एक कर मेहनत की थी। अब मुझे बूढ़ा या बीमार कहा जाना मेरे विरुद्ध रचे गए षड्यंत्र का एक हिस्सा है।
सवाल : क्याआपने नारनौल से कैलाश चन्द शर्मा की टिकट कटवाने के लिए करोड़ों रुपए लिए हैं।
जवाब- पार्टी ने महेंद्रगढ़ जिले से रामबिलास शर्मा, अटेली से संतोष यादव को क्या पैसे लेकर टिकट दी है। फिर नारनौल सीट पर पैसों के लेन-देन की बात एक मनगढ़ंत षड्यंत्र है।
सवाल: क्याआप पंडि़त कैलाश चन्द शर्मा को नारनौल से टिकट दिए जाने के हक में थे।
जवाब- शर्मा नारनौल से भाजपा के वरिष्ठ नेता है। परंतु बीमारी उम्र के लिहाज से उन्हें पार्टी के किसी दूसरे कार्यकर्ता को टिकट दिलवाकर आशीर्वाद देना चाहिए था। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि नारनौल से प्रत्याशी घोषित किए जाते समय पंडि़त कैलाश चन्द शर्मा की राय अवश्य ली जानी चाहिए थी।
सवाल: क्याआप अपने ऊपर लगे पैसों के लेन-देन के आरोप पर पार्टी हित में विराम लगाएंगे।
जवाब- मेरे ऊपर नारनौल की टिकट कटवाने में जो करोड़ों रुपए के लेन-देन का आरोप लगाया है, उसे या तो आरोप लगाने वाले पार्टी के नेता साबित करें अन्यथा वह न्यायालय का सहारा लेकर उक्त नेता के खिलाफ मान-हानि का दावा करेंगे।
विजय कौशिक, महेंद्रगढ़|प्रदेश मेंभाजपा अपने बलबूते पर सरकार बनाने का दावा कर रही है, वहीं पार्टी के कुछ बड़े नेता एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रह