- Hindi News
- सुरहेती जाखल का संदीप पूनिया एशियाड में दिखाएगा दम
सुरहेती जाखल का संदीप पूनिया एशियाड में दिखाएगा दम
50 किमी वाकिंग में बनाया राष्ट्रीय रिकाॅर्ड
संदीपपूनिया ने साउथ कोरिया रवाना होने से पूर्व फोन पर बताया कि तीन मई को चीन में हुए वर्ल्ड कप में उसने भारतीय सेना की तरफ से भाग लेकर 50 किलोमीटर वाकिंग रेस में रिकार्ड बनाया है। उन्होंने बताया कि वर्ल्ड कप में वाकिंग रेस में 50 किलोमीटर की दूरी 3 घंटे, 56 मिनट 22 सैकेंड में तय की है। इस सफलता के साथ उन्होंने भारतीय इतिहास में राष्ट्रीय रिकार्ड का खिताब हासिल किया है। इसी सफलता के चलते उसका एशियाड खेलों के लिए चयन किया गया है। उन्होंने कहा कि विदेशी धरती पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर भारत मां का गौरव बढ़ाना ही उसका जीवन का उद्देश्य है।
संदीप पूनिया।
भास्कर न्यूज|नारनौल
जिलामहेंद्रगढ़ के गांव सुरेहती जाखल का छोरा संदीप पूनिया साउथ कोरिया में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक होने वाले एशियाड खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करेगा। एशियाड खेलों में भाग लेने के लिए भारतीय सेना में हवलदार के पद पर कार्यरत संदीप पूनिया रविवार शाम दिल्ली से फ्लाइट से दक्षिण कोरिया के लिए रवाना हो गया।
गांवछुट्टी आने पर युवाओं को करता प्रेरित
संदीपपूनिया ने बताया कि वह चाहता है कि उसके गांव जिले के अधिक से अधिक युवा खेलों से जुड़ कर अपना भविष्य स्वर्णिम बनाएं। इसी के चलते जब भी उसे छुट्टी पर गांव आने का मौका मिलता है तो वह अपना अधिकांश समय युवाओं के बीच बिताता है। युवाओं को खेलों का महत्व बता कर नियमित अभ्यास करने के लिए प्रेरित करता है। जिसके निकट भविष्य में सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। उन्होंने बताया कि वह युवाओं को सुबह-शाम मैदान में ले जाकर उन्हें दौड़ने के गुर सिखाते हैं, जो उन्होंने अपने गुरुजनों से सीखे हैं। इसके अलावा वह फोन पर भी युवाओं का मार्गदर्शन करता है।