पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भगवान कृष्ण जन्म का सुनाया वृतांत

भगवान कृष्ण जन्म का सुनाया वृतांत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके मोहल्ला पुरानी सराय स्थित शिव मंदिर में चल रहे श्रीमद् भागवत सप्ताह कथा प्रेम यज्ञ के चौथे दिन रविवार को भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय का शानदार मंचन किया गया। इस मौके पर उपस्थित भक्तजन भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय का अभिनय देख खुशी में झूम उठे।

इस अवसर पर कथा वाचन साईंराम महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के बाद उसे सुरक्षा प्रदान करने के लिए वासुदेव उसे सिर पर टोकरी में रख कर देर रात नदी पार वृंदावन में नंद बाबा यशोदा के घर ले जाने का शान अभिनय किया। जिसकी उपस्थित भक्तजनों ने खूब सराहना की। कार्यक्रम में पूनम, भगत सिंह, भावना, सोनू, सविता, पवन कुमार, ललिता, महेश संजना बतौर मुख्य यजमान उपस्थित थे। भागवत कथा में अलावा शारदा, ललिता ज्योति समेत भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

भास्कर न्यूज|नारनौल

श्रीश्याम महायज्ञ समिति के तत्वावधान में शनिवार रात्रि मोहल्ला केशव नगर गली नंबर-1 में श्याम प्रभु खाटू वाले के संकीर्तन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर आयोजकों द्वारा भव्य ढंग से सजाया गया श्याम प्रभु का दरबार लोगों के आकर्षण का मुख्य केंद्र बना रहा। जागरण में देर रात्रि तक बाबा के जयकारे गूंजते रहे।

इस अवसर पर रात्रि 9 बजे पंडित कांति निर्मल विनोद शर्मा ने मुख्य यजमान पूर्व पार्षद निर्मला बाबूलाल धानिया परिवार के सभी सदस्यों से ज्योत प्रज्वलित करवा तथा विनोद सर्राफ ने गणेश वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

भजन गायकों ने किया बाबा का गुणगान

इसकेबाद भजन गायक हरि सिंह ने नंद रानी कन्हैयो जबर भयो रे, मेरी मटकी उलट कर पलट गयो रे नितिश गर्ग ने मेरे गिरधर तुम ही हो सहारा, मेरी नैय्या को लगाना किनारा भजन सुना कर कार्यक्रम में समां बांधा। संतोष सैनी ने आजा सांवरे घोड़े पर चढ़ के, मास्टर शिवा ने आज्ञा नहीं है मां मुझे सौगन्ध राम की, वरना भुजाएं तोड़ दूं रावण की, प्रवीण पटीकरा ने थाली भर के लाई चूरमो ऊपर घी की बाटली, जिमो हमारे श्याम धनी जिमावे बेटी जाट की आदि भजन सुना कर उपस्थित जन को झूमने पर मजबूर कर दिया। देर रात्रि आरती के बाद प्रसाद वितरित कर विधिवत कार्यक्रम का समापन किया। जागरण में सोनू सैनी, सुरेंद्र वर्मा, चेतन, अशोक यादव, जगराम कलिया, सुभाष सैनी, पुष्पा वर्मा, शिवराम, मदनलाल सोनी रामगोपाल समेत सैकड़ों की संख्या में भक्तजन उपस्थित