आदर्श नगर में श्याम जागरण
श्रीश्याम आस्था मंडल के तत्वावधान में शनिवार रात्रि मोहल्ला आदर्श नगर में श्याम बाबा के जागरण का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य यजमान राजेंद्र यादव प्रेम देवी ने ज्योत प्रज्ज्वलित कर एवं म्यूजिशियन सुनील कुमार ने गणेश वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जागरण में मुरारी शर्मा, पूनम बंसल, रामअवतार यादव, अनिल लक्खा, काकू अग्रवाल, परमानंद वर्मा, सुमित्रा देवी, महेश मस्ताना, मुकेश जसपाल संजय गोयल आदि कलाकारों ने अपनी रचनाओं से श्याम प्रभु का गुणगान किया। देर रात आरती कर प्रसाद वितरित कर कार्यक्रम का समापन किया। इस मौके पर रमेशचंद यादव, शांति देवी, नारायण जैन, सुरेश सोनी, मीना बंसल, दिनेश गुप्ता, नवनीत चौधरी, लालू शर्मा, सुंदरलाल कंछल, नरेश अग्रवाल, गोपाल एसडीओ, सावित्री देवी, दीपक, कमला, प्रदीप, शकुंतला, राजपाल, नीतू, महेंद्र सिंह सुधीर समेत सैकडों भक्तजन उपस्थित थे।