गो संरक्षण एवं गौ संवर्धन जरूरी
गौशाला की बैठक में भाग लेते पदाधिकारी
भास्कर न्यूज | नारनौल
निजामपुररोड स्थित श्री अनाथ गोशाला कार्यकारिणी की बैठक रविवार को गोशाला परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला महेंद्रगढ़ गोशाला संघ के प्रधान पं. हरिश्चंद्र बोहरा ने की। बैठक में गौ संरक्षण एवं गो संवर्धन के मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श किया गया।
गो तस्करों द्वारा गायों की बेरहमी से हत्या करने पर चिंता प्रकट की गई। गायों को बचाने के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास करके सरकार से मांग की गई कि वह गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करे और गौ हत्या करने वालों के लिए कठोरतम सजा का प्रावधान करे।उपप्रधान हरिराम ने प्रस्ताव रखा कि अगले सप्ताह तक नई कार्यकारिणी का गठन किया जाए। पिछली बैठक में गोशाला के सचिव अरूण कौशिक द्वारा अपने इस्तीफे की पेशकश को स्वीकार करके पं. रामौतार कौशिक को सचिव चुन लिया गया। बाद में कोषाध्यक्ष मास्टर जयसिंह ने 31 अगस्त तक के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया और अंत में पं. बजरंग शास्त्री ने गो पूजन कर गाय माता की सवामणी भी लगाई। बैठक में गोशाला के प्रधान आकाश, जयप्रकाश, किशन, सूबेदार रामौतार, रघुबीर, सुरेश, बद्री प्रसाद, नरेन्द्र, अशोक, रामसिंह तथा जगदीश उपस्थित थे।