पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हरियाणा राजकीय कंप्यूटर लैब सहायकों की बैठक

हरियाणा राजकीय कंप्यूटर लैब सहायकों की बैठक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नारनेोल. राजकीयलैब सहायकाें की बैठक में समस्याओं पर मंथन करते कर्मचारी।

हकों के लिए संगठित होकर लड़ाई लड़ने का आह्वान

भास्कर न्यूज | नारनौल

हरियाणाराजकीय कंप्यूटर लैब सहायक, संघ की जिलास्तरीय कन्वेंशन रविवार को प्रधान रोहताश सिंह की अध्यक्षता में संघी धर्मशाला, नारनौल में हुई। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र प्योंत कंप्यूटर लैब सहायकों को शिक्षा विभाग में समायोजित करने के लिए उन्हें बधाई दी तथा अपने हकों के लिए संगठित होकर लड़ाई लड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आंदोलन ही कर्मचारियों का सबसे बड़ा हथियार होता है। इसलिए अपना आंदोलन जारी रखें, उन्हें एक दिन सफलता अवश्य मिलेगी।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वर्ष 2010 से कंप्यूटर लैब सहायक अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। इसी के परिणाम स्वरूप उन्हें केवल कंपनियों से चंगुल से मुक्ति मिली है, बल्कि शिक्षा विभाग में भी समायोजित कर लिया गया है। इसके अलावा सरकार ने कंप्यूटर लैब सहायकों का 2 साल का बकाया वेतन भी किश्तों में जारी कर रही है तथा आगे 6000 रुपए मासिक वेतन भी फिक्स कर दिया है। साथ ही रविवार अन्य राजपत्रित अवकाश का वेतन भी काटना बंद कर दिया है। एक साल में 12 आकस्मिक अवकाश घोषित कर दिए हैं। महिला लैब सहायकों के लिए 3 महीने की वेतन सहित मैटकनिटी लीव 3 महीने की अवेतनिक लीव लागू की गई है। इनके अलावा ईएसआई ईपीएफ का लाभ भी दिए जाने की बात कही गई है। जो लैब सहायकों के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि जून जुलाई के लंबे आमरण अनशन के दबाव में आकर सरकार ने 8 जुलाई 2014 को राज्य कार्यकारिणी से हुई वार्ता में इन मांगों को लागू करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि हमारा आंदोलन अभी लैब सहायकों को सरकारी कर्मचारी घोषित करने तक जारी रहेगा। इसलिए लैब सहायक संगठित होकर आंदोलन के लिए तैयार रहें। इस अवसर पर कंप्यूटर लैब सहायकों ने प्रदेश अध्यक्ष, राज्य सचिव अजैब राणू कोषाध्यक्ष मैनपाल तथा राजेश का फूलमालाएं पहना कर स्वागत किया। मंच संचालन हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच के जिला प्रधान सूबेसिंह ने किया। इस मौके पर लैब सहायक संघ के जिला सचिव जयप्रकाश, अरूण कुमार, अंजू देवी, अनिता, कुसुम, संतोष, पिंकी, अनूप कुमार, सुधीर, जिला मीडिया प्रभारी जगदीप कौशिक, सुनील राणा, जितेंद्र, महेंद्र, अजय कुम