- Hindi News
- छलक नाले पर हो रहे अवैध निर्माण को रोकने की मांग
छलक नाले पर हो रहे अवैध निर्माण को रोकने की मांग
छलक नाले पर हो रहे अवैध निर्माण को रोकने की मांग
नारनौल | राजकीयगर्ल्स आईटीआई के पीछे स्थित मामराज कालोनी के लोगों ने प्रशासन से छलक नाले की जमीन पर किए जा रहे पक्के अवैध निर्माण को रोकने की मांग की है। कालोनी के लोगों का आरोप है कि कुछ परिवार लंबे समय से सीताराम मैरिज पैलेस के सामने छलक नाले की जमीन पर ईंधन आदि डाल कर अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। यदि इस अवैध निर्माण को जल्द से जल्द नहीं रोका गया तो अन्य लोगों में भी अतिक्रमण करने की होड़ बढ़ जाएगी और गंदा नाला सिकुड़ जाएगा। ऐसे में आसपास के क्षेत्र में बारिश होने पर पानी की निकासी होने से नगरवासियों को बाढ़ जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।