- Hindi News
- मोहल्ला सलामपुरा में 25 से शुरू होगी कृष्ण कथा
मोहल्ला सलामपुरा में 25 से शुरू होगी कृष्ण कथा
नारनौल | सलामपुरायुवा संगठन की ओर से आध्यात्मिक प्रवचन एवं कृष्ण कथा गोपाल सहस्त्र नाम महायज्ञ 25 सितंबर से मोहल्ला सलामपुरा में स्थित नए हनुमान मंदिर में होगा। 2 अक्टूबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम में रोजाना हवन यज्ञ भी होगा। इस दौरान होने वाली कथा में वृंदावन के बृजवासी बाबा प्रवचन देंगे। संगठन के प्रधान सुभाष सैनी ने बताया कि इस महायज्ञ में 25 सितम्बर को सुबह 7 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह सैनी आश्रम नए कुएं से आरंभ होकर सलामपुरा स्थित हनुमान मंदिर के कथा स्थल पर पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि 25 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक निरंतर सुबह 8 से 10 बजे तक हवन यज्ञ होगा।